विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्ची की मौत से बेहद दुखी हूं - हेमा मालिनी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 04 Jul 2015 12:17 PM (IST)

मशहूर फिल्म एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को कहा कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत से वो बेहद दुखी हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हेमा की मर्सिडीज और एक ऑल्टो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई थी। इस

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर फिल्म एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को कहा कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत से वो बेहद दुखी हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हेमा की मर्सिडीज और एक ऑल्टो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई थी।

विवादों में घिरी सलमान की 'बजरंगी भाईजान'

इस हादसे में ऑल्टो कार में बैठी एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई थी जबकि कार में सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए थे। इस दुर्घटना में हेमा मालिनी को भी चोट आई थी।

एक बयान में हेमा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि मासूम बच्ची की मौत का उन्हें बेहद दुख है। उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि बच्ची को खोने के बाद परिवार किस हालात से गुजर रहा होगा।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इस दुख की घड़ी में मैं भगवान कृष्ण ने प्रार्थना करती हूं कि परिवार को इस दुख से उबरने की ताकत दे।' साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

हादसे की रात को ही हेमा को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी नाक का सर्जरी की गई। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

हेमा मालिनी को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुंबई के लिए हुईं रवाना