विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पामेला एंडरसन ने हाथियों के लिए केरल के सीएम को किया ई-मेल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 28 Apr 2015 03:13 PM (IST)

कुछ साल पहले हॉलीवुड एक्‍ट्रेस पामेला एंडरसन ने एक रियलिटी शो में हिस्‍सा लेकर भारतीयों का खूब दिल धड़काया था। अब वह एक बार फिर भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं, मगर इसकी वजह भी काफी दिलस्‍प है। उन्‍होंने केरल के सीएम ओमान चांडी को ई-मेल कर एक बहुत ही

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कुछ साल पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने एक रियलिटी शो में हिस्सा लेकर भारतीयों का खूब दिल धड़काया था। अब वह एक बार फिर भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं, मगर इसकी वजह भी काफी दिलस्प है। उन्होंने केरल के सीएम ओमान चांडी को ई-मेल कर एक बहुत ही जरूरी अपील की है।

देखिए, रणबीर ने खुलेआम अनुष्का को गोद में उठाकर चौंकाया

जी हां, पामेला एंडरसन ने ओमान चांडी को ई-मेल कर मशहूर त्योहार त्रिशुर पूरम के दौरान हाथियों का इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध किया है। पशु अधिकारों की पैरवी करने वाली एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडियाज (एडब्ल्यूबीआई) के हवाले से ओमान चांडी को उन्होंने यह ई-मेल भेजा है और केरल के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि आगामी त्रिशूर पूरम परेड में हाथियों का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

राधिका आप्टे के न्यूड वीडियो को लेकर दर्ज कराई गई एफआइआर

कानून के तहत किसी कार्यक्रम में किसी भी पशु के प्रस्तुति देने के संबंध में एडब्ल्यूबीआई से रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है, लेकिन इन हाथियों के साथ ऐसा नहीं है। एथनिक ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) के भारत संरक्षक के रूप में लंबे समय से काम कर रही पामेला एंडरसन ने अपने ई-मेल में जीवित हाथियों की जगह पर उनके जैसे दिखने वाले बांस और कागजों की लुग्दी से तैयार 30 हाथियों की प्रतिकृति का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।