विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की ये दो बड़ी हीरोइनों की बचपन की तस्‍वीर देख पहचानिए जरा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 18 Jul 2016 06:35 PM (IST)

पहचानिए जरा, ये तस्‍वीर है बॉलीवुड की दो टॉप हीरोइनों की, जो आपकी भी फेवरेट होंगी।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड हीरो-हीरोइन की हर चीज के बारे में उनके फैंस जानना चाहते हैं। यह भी देखना चाहते हैं कि वो बचपन में कैसे दिखते थे। यह तस्वीर भी बॉलीवुड की दो बड़ी हीरोइनों की हैं, जो बहनेंं भी हैं। इस तस्वीर को देखकर पहचानना थोड़ा मुश्किल होगा, मगर गौर फरमाएंगे तो आपको जरूर छोटी बच्ची की स्माइल परिणीति चोपड़ा की तरह लग रही होगी और साथ में उनकी 'दीदी' से आपको तुरंत प्रियंका चोपड़ा की याद आ जाएगी। तो चलिए बातों को ज्यादा घुुमाते नहीं हैं और आपको बता दें कि हमने जवाब दे दिया है।

प्रेग्नेंट श्वेता तिवारी गोवा में मना रहीं पति के साथ छुट्टियां, देखें तस्वीरें

जी हां, यह दोनों प्रियंका और परिणीति ही हैं। बड़ी जो लग रही हैं, वो प्रियंका हैं और छोटी परिणीति। दोनों कजिन सिस्टर हैं और दोनों में बेहद प्यार भी है। इसलिए प्रियंका के बर्थडे पर परिणीति ने बेहद प्यारे अंदाज में उन्हें विश किया, जो प्रियंका के साथ ही आपके भी दिल छू लेगा।

रणवीर नहीं, ये एक्टर बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण के पति!

प्रियंका सोमवार को 34 साल की हो गईं और उनके बर्थडे पर ही परिणीति ने यह प्यारी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका को दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली बहन बताया है।

वहीं अगर परिणीति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों 'ढिसुम' में अपने आइटम नंबर 'जानेमन आह' को लेकर छाई हुई हैं। जबकि अपनी कमबैक फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।