विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा बन सकती हैं धौनी की पत्‍नी साक्षी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 06:34 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी का किरदार परिणीति चोपड़ा निभा सकती हैं। इसके लिए फिल्म निर्माता की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत फिल्‍म में महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी का किरदार परिणीति चोपड़ा निभा सकती हैं। इसके लिए फिल्म निर्माता की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभा रहे हैं।

करिश्मा और उपेन अगले साल कर सकते हैं शादी

हालांकि फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका कौन अदा करेगा, इस पर लंबे समय से अफवाहों का बाजार गर्म है। इससे पहले आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के नाम चर्चा में आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि निर्माता परिणीति चोपड़ा को साइन करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि उनमें और महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी में कई समानताएं हैं।

जस्टिन बीबर ने न्यूड फोटो पोस्ट करने के लिए मांगी माफी

साथ ही परिणीति चोपड़ा फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम भी कर चुकी हैं और दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी की गई थी। आपको बता दें कि यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसका नाम 'एमएस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' रखा गया है। इसमें धौनी की जिंदगी से जुड़ी कई अनकही बातें सामने आएंगी।

'दृश्यम' की हीरोइन को अजय देवगन से लगता था डर

महेंद्र सिंह धौनी के प्रोफेशनल करियर के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ पर प्रकाश डाला जाएगा। उनके और साक्षी से संबंध भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। दोनों ने 2012 में शादी रचाई थी। खैर, जब साक्षी का किरदार निभाने को लेकर परिणीति चोपडड़ा के प्रवक्ता से पूछताछ की गई तो उसने इसे महज अफवाह बताया।