विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'किल दिल' की रिलीज के बाद लंबे ब्रेक पर जा रही हैं परिणीति

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 12 Nov 2014 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 12 Nov 2014 08:52 AM (IST)

परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म 'किल दिल' की रिलीज के बाद कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से दूर रहेंगी। अभिनेत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म 'किल दिल' की रिलीज के बाद कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से दूर रहेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि वो रिलीज के बाद 9-10 महीनों के ब्रेक पर जा रही हैं।

परिणीति ने कहा, 'मैं किल दिल की रिलीज के बाद ब्रेक लूंगी। मैं शायद 9-10 महीनों तक पर्दे पर नजर नहीं आऊंगी।' शाद अली के निर्देशन में बनी 'किल दिल' में परिणीति के अलावा रणवीर सिंह, गोविंदा और अली जफर भी हैं।

परिणीति ने कहा कि वो कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं लेकिन 'किल दिल' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के बाद ही कोई फिल्म साइन करेंगी। उन्होंने कहा, 'मैं जल्द ही कुछ साइन कर सकती हूं। लेकिन पहले मैं किल दिल में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानना चाहती हूं। उसके बाद ही तय करूंगी कि अब किस तरह की फिल्म करनी है।'

ब्रेक के दौरान परिणीति की और योजनाएं भी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कराची और दुबई में रह रही अपनी करीबी दोस्तों से मिलने के लिए दो हफ्तों की छुट्टियां ले रही हूं।' तो क्या परिणीति कराची या दुबई जा रही हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं कराची जाना चाहूंगी। लेकिन न ही हम कराची में मिलेंगे, न ही दुबई में। मैं कई बार दुबई गई हूं तो मैं वहां की हर जगह जानती हूं। तो हम तीन सहेलियां किसी चौथी जगह पर मिलेंगे।'

पढ़ेंः इस गाने में है परिणीति का अभी तक का सबसे बोल्ड लुक

पढ़ेंः गोविंदा के डांस की मुरीद हुईं ये अभिनेत्री!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।