विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना के जन्मदिन के लिए सज रहा पटौदी पैलेस

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 19 Sep 2015 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 09:58 AM (IST)

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान का 36वां जन्मदिन 21 सितंबर को पटौदी पैलेस में मनाया जाएगा। इस बर्थ डे सेलीब्रेशन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटौदी। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान का 36वां जन्मदिन 21 सितंबर को पटौदी पैलेस में मनाया जाएगा। इस बर्थ डे सेलीब्रेशन में सैफ अली खान व करीना के परिजन और करीबी मित्रगण ही शामिल होंगे। इसके लिए पटौदी पैलेस में तैयारी शुरू हो गई है। पैलेस की सजावट की जा रही है।

पढ़ेंः करीना की मर्जी पर ही बच्चे पैदा करेंगे सैफ

यह दूसरा मौका है, जब करीना का जन्म दिन पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है। करीना के इस जन्म दिन कार्यक्रम को लेकर सैफ व करीना शुक्रवार शाम पटौदी पैलेस पहुंचे। 16 अक्टूबर, 2012 करीना की सैफ से शादी हुई थी। जन्म दिन पार्टी में सैफ की मां व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रहीं शर्मिला टैगोर, सैफ की बहन सोहा अली खान, जीजा कुणाल खेमू, बहन सबा अली खान, करीना की माता बबिता सहित कुछ अन्य परिजन व सैफ के अति निकटस्थ मित्र सम्मिलित हो सकते हैं।

पढ़ेंः सैफ ने करीना पर हाथ उठाने से कर दिया इंकार!

पटौदी पैलेस में स्विमिंग पूल के निकट टेंट लगाया जाएगा। पैलेस में फैन्सी लाइटें लगाई जा रही हैं। स्विमिंग पूल की सफाई करवाकर उसमें साफ पानी पहले ही भरा जा चुका है। बताया जाता है कि सैफ को तैरना पसंद है। सैफ व करीना को तारे देखने का भी शौक है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा टेलीस्कोप लिया हुआ है, वे रात को कुछ समय तारे देखने में भी बिताते हैं।

सैफ व करीना का इरादा कुछ दिन यहां रुकने का है। 22 सितंबर, 2011 को नवाब मंसूर अली खान का निधन हो गया था। उनकी स्मृति में हर वर्ष पैलेस में कुरानखानी का कार्यक्रम आयोजित होता है। करीना के जन्म दिन से अगले दिन ही कुरानखानी का कार्यक्रम होना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।