विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा भी स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 25 Nov 2014 09:22 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ गई हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर इस अभियान में भाग लेने का एक वीडियो लिंक शेयर किया। इसमें वह मुंबई के वर्सोवा इलाके में साफ-सफाई करती नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ गई हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर इस अभियान में भाग लेने का एक वीडियो लिंक शेयर किया। इसमें वह मुंबई के वर्सोवा इलाके में साफ-सफाई करती नजर आ रही हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रियंका के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह बहुत ही कमाल का काम है। स्वच्छ भारत बनाने के लिए लोगों को साथ लाना बहुत ही बढ़िया है।'

11 मिनट के वीडियो में प्रियंका ने स्वच्छ भारत अभियान में योगदान पर अपने विचार भी व्यक्त किए हैं। प्रियंका कहती हैं, 'जब प्रधानमंत्री ने मुझे अपने नवरत्नों में शामिल किया तो मैं बहुत खुश हुई। लेकिन, मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो लंबे समय तक चले।वर्सोवा का यह इलाका मैंने अग्निपथ फिल्म की शूटिंग के दौरान देखा था। यहां बच्चे कूड़े के ढेर में ही खेलते थे। मेरा इरादा इस इलाके में सिर्फ साफ-सफाई करना नहीं, बल्कि इसका पुनर्वास करना है।'

अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और कमल हासन सरीखी सिने हस्तियां पहले ही इस अभियान से जुड़ चुकी हैं।

पढ़ेंः पीएम के स्वच्छता अभियान से जुड़ी अब ये अभिनेत्री!

पढ़ेंः ईरानी फिल्म निर्माता ने सराहा मोदी का स्वच्छता अभियान