विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर की फिल्म के को-डायरेक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 21 Jun 2015 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2015 01:50 PM (IST)

'पीपली लाइव' के को-डायरेक्टर मेहमूद फारुकी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो इन दिनों बॉलीवुड का नाम बेहतरीन फिल्मों को बनाए जाने को लेकर लिया जा रहा है। मगर इस बीच कुछ खबरें ऐसी भी आ रही हैं जिससे बॉलीवुड के लिए चिंताएं बढ़ें।

फादर्स डे पर भावुक हुए अमिताभ और सोनाक्षी

ताजा मामला चर्चित हिन्दी फिल्म के को-डायरेक्टर रहे व्यक्ति पर बलात्कार के आरोप का है। जी हां, अमेरिका की एक महिला ने हिन्दी फिल्म 'पीपली लाइव' के को-डायरेक्टर रहे मेहमूद फारुकी पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कालोनी थाने में इसे लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस ने फारूकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक फारुकी के खिलाफ महिला ने थाने में 28 मार्च को मामला दर्ज कराया था। फारुकी पर दिल्ली के सुखदेव विहार में बलात्कार करने का आरोप है। आपको बता दें कि 'पापली लाइव' की डायरेक्टर अनुषा रिज्वी फारुकी की पत्नी हैं।

इस फिल्म को आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने प्रोड्यूस किया था।

पहले वजन बढ़ाया, अब घटा रही हैं गोविंदा की बेटी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।