विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है सबसे सेक्‍सी महिला!

By SumanEdited By:
Updated: Mon, 13 Oct 2014 02:47 PM (IST)

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज को एस्क्वायर मैगजीन ने 'सेक्सिएस्ट वुमेन अलाइव' (सबसे सेक्‍सी जीवित महिला) का खिताब दिया है। मैगजीन की तरफ से

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज को एस्क्वायर मैगजीन ने 'सेक्सिएस्ट वुमेन अलाइव' (सबसे सेक्‍सी जीवित महिला) का खिताब दिया है। मैगजीन की तरफ से ये खिताब पाने वाली पेनेलोप 11वीं महिला हैं। इससे पहले ये खिताब एंजलीना जोली, हेले बेरी, रिहाना, चार्लीज थेरोन, स्कारलेट जोहनसन जैसी हॉलीवुड अभिनेत्रियों को मिल चुका है। ऑस्‍कर अवॉर्ड विजेता रही पेनेलोप क्रूज़ ने मैगजीन को बताया कि टीन एज के दौरान ही ड्रामा की तरफ उनका रुझान बढ़ा था। पेनेलोप मैगजीन के नवंबर में आने वाले संस्करण के कवर पेज पर नजर आएंगी।

फिल्म विकी क्रिस्ट्रीना बर्सिलोना में को-स्टार रहे जेवियर बार्डेम के साथ पेनेलोप ने 2010 में शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में मैगजीन से कोई भी बात करने से इनकार कर दिया।

पढ़ेः बाप रे बाप! सुंदर दिखने के लिए इतना खर्च

पढ़ेः फिर लीक हो गई जेनिफर लॉरेंस की न्यूड तस्वीरें