विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन हीरोइनों की न्यूड फोटो वेबसाइट पर की थी पोस्ट, माफी मांगी

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 11:11 AM (IST)

हॉलीवुड की 100 से ज्यादा जानी-मानी सेलेब्रिटीज की न्यूड फोटो लीक होने के बाद अपनी वेबसाइट पर एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस और विक्टोरिया जस्टिस की न्यूड

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हॉलीवुड की 100 से ज्यादा जानी-मानी सेलेब्रिटीज की न्यूड फोटो लीक होने के बाद अपनी वेबसाइट पर एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस और विक्टोरिया जस्टिस की न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने वाले ब्लॉगर पेरेज हिल्टन ने माफी मांग ली है।

हिल्टन ने माफी मांगते हुए इन दोनों अभिनेत्रियों की न्यूड फोटो अपनी वेबसाइट से हटा लीं। इन फोटो को सबसे पहले फोटो शेयरिंग साइट '4 चैन' पर जारी किया गया था। यहां से कुछ फोटो ट्विटर पर पोस्ट किए गए जिन्हें ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया।

इन अभिनेत्रियों में जेनिफर लॉरेंस, विक्टोरिया जस्टिस, रिहाना, मैरी एलिजाबेथ विंस्टेड, केट अपटान क्रिस्टेन डंस्ट, हिलेरी डफ, जेनी मैककार्टी व किम करदाशियां भी शामिल हैं। अभिनेत्रियों के फोटो एपल के आइ क्लाउड स्टोरेज सिस्टम को हैक कर हासिल किए गए। हैकर ने दावा किया है कि उसके पास कुछ अभिनेत्रियों के वीडियो फुटेज भी हैं।

पीड़ित अभिनेत्रियों ने इस चोरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। कुछ ने अपने न्यूड फोटो को नकली बताया है। ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस के प्रवक्ता ने चोरी से फोटो हासिल किए जाने को निजता का घोर उल्लंघन करार देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है

पढ़ें: इस फिल्‍म के म्‍यूजिक लॉन्‍च पर स्‍क्रीन पर गाना चलने की बजाय पॉर्न फिल्‍म चल गई

न्‍यूड हुई ये मशहूर सिंगर, क्लिक करके जानिए कौन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।