विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्‍वीरें : बेबी बंप फ्लॉन्‍ट करती नजर आईं प्रेग्‍नेंट करीना

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 07:43 PM (IST)

कुछ दिनों पहले प्रेग्‍नेंसी को लेकर हाय-तौबा मचाने वाली मीडिया को लताड़ने वालीं करीना काफी कूल दिखीं और पोज देने से भी नहीं चूकीं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। किसी भी महिला के जीवन में मां बनने का एहसास सबसे खास होता है और कहते हैं इस दौरान उनके चेहरे की चमक देखने लायक होती हैं। अगर नहीं यकीन हो रहा तो करीना कपूर को देख लीजिए, जो प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

करीना हाल ही में बांद्रा के एक स्टूडियो से बाहर निकलती नजर आईं, तभी पैपराजियो ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। उनका बेबी बंप भी साफ दिखने लगा है।

वहीं कुछ दिनों पहले प्रेग्नेंसी को लेकर हाय-तौबा मचाने वाली मीडिया को लताड़ने वालीं करीना भी काफी कूल दिखीं और पोज देने से भी नहीं चूकीं।

सलमान ने कैसे मनाया बहनों के साथ रक्षाबंधन, देखें पूरे परिवार की ये प्यारी तस्वीरें

हाल ही में करीना के नवाब पति सैफ अली खान का बर्थडे था, जिसका जश्न पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं और उन्होंने करीना व सैफ के साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी, जो लोगों को काफी पसंद आई।

वहीं आपको बता दें कि इसी अवस्था में भी करीना अपना वर्क कमिटमेंट्स पूरा करने में लगी हैं। सोनम कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में तो वो बेबी बंप के साथ नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग वो अक्टूबर तक करेंगी और इसके बाद ब्रेक ले लेंगी।

'मोहेंजो दारो' का हुआ बहुत बुरा हाल, पर किसी तरह कमा लिए इतने करोड़