विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले ही 100 करोड़ कमा चुकी 'पीके' हो गई रिलीज

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 19 Dec 2014 08:22 AM (IST)

आमिर खान की फिल्‍म 'पीके' भले ही आज रिलीज हुई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्‍म पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा चुकी है। जी हां, सैटेलाइट राइट्स और म्‍यूजिक राइट्स से पीके 100 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान की फिल्म 'पीके' भले ही आज रिलीज हुई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा चुकी है। जी हां, सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स से पीके 100 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

क्लिक करके जानिए, पीके का सबसे बड़ा राज

सूत्रों के मुताबिक, पीके के सैटेलाइट राइट्स 85 करोड़ और म्यूजिक राइट्स 15 करोड़ रुपए में पहले ही बिक चुके हैं। बताया जा रहा है कि 85 करोड़ रुपए में सैटेलाइट राइट्स इस शर्त पर बिके थे कि फिल्म 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करेगी। ट्रेड विश्लेषकों की मानें तो पीके 300 करोड़ का कारोबार करने वाली भारत की पहली फिल्म बन सकती है।

पढ़ें: चोर बाजार से 227 रुपए में खरीदा पीके का ट्रांजिस्टर डेढ़ करोड़ में बिकेगा

फिल्म विक्रेता और विश्लेषक गिरीश जौहर ने कहा है कि फिल्म का नाम लोगों को लुभा रहा है। ‘पीके’ में मनोरंजन वैल्यू भी है। क्रिसमस के आसपास रिलीज होने के कारण फिल्म को भरपूर दर्शक मिलेंगे।आमिर खान की फिल्म 'पीके' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रिलीज को लेकर जितनी उत्साहित फिल्म की कास्ट और क्रू है, उतने ही उत्साहित दर्शक भी हैं।

रिलीज होते ही ये रिकॉर्ड बना देगी 'पीके'

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'पीके' में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और सौरभ शुक्ला भी नज़र आएंगे।

पढ़ेंः सच हो सकता है तीनों 'खान' को एक फिल्म में देखने का सपना