विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17 दिसंबर को पीके की रिलीज पर फैसला

By rohitEdited By:
Published: Thu, 11 Dec 2014 10:28 AM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 10:32 AM (IST)

मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म पीके की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म पीके की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई 17 दिसंबर के लिए टाल दी। अदालत ने कहा कि वह 17 दिसंबर को तय करेगी कि मामला सुनवाई लायक है या नहीं।

गौरतलब है कि हेमंत पाटिल ने अदालत में एक याचिका दायर कर रेलवे ट्रैक पर रेडियो लेकर खड़े आमिर खान के पोस्टर को अश्लील और अभद्र बताया था। उन्होंने फिल्म से अश्लील दृश्यों को हटाने और एक पोस्टर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

पाटिल का कहना है कि टीवी कार्यक्रम सत्यमेव जयते के चलते साफ-सुथरी छवि वाले अभिनेता ने फिल्म के पोस्टर में नंगा होकर शर्मनाक काम किया है। इस मामले में सेंसर बोर्ड, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, निर्देशक राजकुमार हिरानी समेत अभिनेता आमिर खान प्रतिवादी हैं।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इसी आधार पर फिल्म के पोस्टर पर प्रतिबंध लगाने की मांग संबंधी एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि यदि आप को यह फिल्म पसंद नहीं हैं, तो इसे मत देखें।

पढ़ें: खुल गया पीके का सबसे बड़ा राज

पढ़ें: पीके ने रिलीज होने से पहले ही कमाए 85 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।