विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आई एम कलाम' के डायरेक्‍टर मिसाइल मैन पर बनाएंगे बायोपिक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 30 Jul 2015 10:51 AM (IST)

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के अचानक निधन से उनके करोड़ों प्रशंसकों में निराशा है, मगर इन सबके बीच एक अच्‍छी खबर सामने आई है। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के अचानक निधन से उनके करोड़ों प्रशंसकों में निराशा है, मगर इन सबके बीच एक अच्‍छी

News Article Hero Image

मुंबई। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के अचानक निधन से उनके करोड़ों प्रशंसकों में निराशा है, मगर इन सबके बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।

फिल्मकार निला माधब पांडा ने खुलासा किया है कि वो जल्द ही 'मिसाइल मैन' पर एक बायोपिक बनाने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि उन्होंने ही इससे पहले साल 2010 में आई फिल्म 'आई एम कलाम' बनाई थी, जिसको लेकर उनकी काफी सराहना भी हुई थी।

कलाम के यूं चले जाने से सलमान की एक ख्वाहिश रह गई अधूरी

पांडा ने कहा, 'मैं लंबे समय से डॉ.कलाम पर एक बायोपिक बनाने की सोच रहा था, मगर अब मुझे यह मौका कभी नहीं मिलेगा कि मैं डॉ.कलाम के साथ इस बारे में कोई बात कर सकूं। उनके लिए यह बहुत जरूरी था कि उनका प्रेरणादायी संदेश हर किसी तक पहुंचे। इसलिए मुझे भरोसा था कि वो कभी भी इस बात के लिए इनकार नहीं करते।'

उन्होंने बताया, 'अब सही समय है। मैंने रिसर्च शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों से बातचीत भी शुरू कर चुका हूं। हालांकि अपनी फिल्में रिलीज होने के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करूंगा। इसके बाद स्टार कास्ट घोषित करूंगा।'

डॉ. कलाम सिर्फ इस बॉलीवुड सितारे को ट्विटर पर करते थे फॉलो

डॉ.कलाम के साथ मुलाकात को लेकर पांडा ने कहा, 'मैं सौभाग्यशाली हूं, जो उनसे चार-पांच बार मिलने का अवसर मिला, मगर मुझे अब इस बात का अहसास हुआ कि उनके साथ मेरी केवल एक ही फोटो है। मेरी पीढ़ी के लिए वो एक आदर्श हैं।'