विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीफ कंट्रोवर्सी पर ऋषि कपूर बोले, खाने से मत जोड़ो धर्म को

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Mar 2015 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 05:04 PM (IST)

पिछले दिनों महाराष्ट्र में बीफ पर बैन लगाए जाने पर ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया था। तभी से इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले दिनों महाराष्ट्र में बीफ पर बैन लगाए जाने पर ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया था। तभी से इस बात को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। ऋषि कपूर ने इस बारे में कहा है कि उन्होंने भारत में कभी भी बीफ नहीं खाया है। वह अपनी बात पर अभी भी अडिग हैं। वह मानते हैं कि खाने और धर्म को बराबर मानना बिलकुल भी सही नहीं है।

शशि कपूर को मिलेगा वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के अवार्ड

ऋषि ने ट्वीट किया, 'मैं नाराज हूं। हम खाने और धर्म को बराबर क्यों रखते हैं? मैं बीफ खाने वाला एक हिन्दू हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे भगवान का कम डर है और बीफ न खाने वाले व्यक्ति को ज्यादा है। सोचिए।'


नौ करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी

ऋषि को टि्वटर पर वापस अभिषेक बच्चन लेकर आए। मगर उन्होंने नहीं सोचा था कि ऋषि के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लौटते ही यह विवाद फिर से छिड़ जाएगा। ऋषि ने कहा, 'मुझे गालियां दी गई। मेरे परिवार को गाली दी गई। जैसे हमारा परिवार गाय को मारने वाला काफिर है। क्या बकवास है।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।