विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्मावती विरोध: भंसाली के अॉफिस के बाहर लगा पुलिस का पहरा

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 09 Nov 2017 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 06:02 PM (IST)

दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सेन्ट्रल कैरेक्टर में हैं जबकि साथ में अलाउद्दीन खिलज़ी के रोल में रणवीर सिंह और महारावल रतन सिंह के रोल में शाहिद कपूर हैं।

पद्मावती विरोध: भंसाली के अॉफिस के बाहर लगा पुलिस का पहरा
पद्मावती विरोध: भंसाली के अॉफिस के बाहर लगा पुलिस का पहरा

मुंबई। देश भर में फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के मुंबई स्थित ऑफ़िस के बाहर मुंबई पुलिस का कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त कर दिया गया है। भंसाली को प्रोटेक्शन देने के लिए पुलिस जवान 24 घंटे वहां मौजूद रहेंगे। 

बता दें कि कई संगठनों ने पद्मावती में रानी पद्मिनी के गलत चित्रण दिखाए जाने के विरोध में देश भर में जमकर प्रदर्शन किये हैं, पुतले फूंके हैं और धमकी दी है कि वो इस फिल्म को रिलीज़ नहीं होंगे देंगे। इस कारण महाराष्ट्र सरकार के पुलिस विभाग ने एहतियातन भंसाली के जुहू स्थित ऑफ़िस के बाहर अपनी एक टीम भेजी है, जो वहां सतत सुरक्षा में रहेगी। बताया जाता है कि पद्मावती का काम अब आख़िरी दौर में है क्योंकि फिल्म को एक दिसंबर को रिलीज़ किया जाना है।  

सारा माज़रा, पद्मावती में रानी पद्मिनी और अलाउद्दीन खिलजी के बीच के कथित प्रेम प्रसंग को बढ़ा है। जबकि भंसाली बार बार ये कह रहे हैं कि ये सिर्फ एक अफ़वाह है, फिल्म में ऐसा कुछ है ही नहीं। गौरतलब है कि श्री राजपूत करणी सेना नाम के संगठन ने सबसे पहले जयपुर में इस फिल्म की चल रही शूटिंग के दौरान जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था। भंसाली के साथ हाथापाई भी की गई। बाद में कोल्हापुर के मसई पठार इलाके में चल रही शूटिंग के दौरान भी इसी तरह का हडकंप हुआ और सेट पर आगजनी भी की गई।

यह भी पढ़ें: शादी में जरूर आना में कृति को लेकर इमोशनल क्यों हुए गोविन्द नामदेव

इस बीच ख़बर ये भी है कि पद्मावती को अब तक सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सेन्ट्रल कैरेक्टर में हैं जबकि साथ में अलाउद्दीन खिलज़ी के रोल में रणवीर सिंह और महारावल रतन सिंह के रोल में शाहिद कपूर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।