विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट ने 12 साल छोटे मॉडल से डेटिंग की खबर पर दिया ये जवाब

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 06:02 PM (IST)

हाल ही में खबर आई कि 44 साल की पूजा भट्ट इन दिनों एक मॉडल को डेट कर रही हैं। खबर में दावा किया कि पूजा इन दिनों अपने से 12 साल छोटे बांग्‍लादेशी मॉडल आसिफ अजीम के करीब आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में खबर आई कि 44 साल की पूजा भट्ट इन दिनों एक मॉडल को डेट कर रही हैं। खबर में दावा किया कि पूजा इन दिनों अपने से 12 साल छोटे बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम के करीब आ रही हैं। लेकिन पूजा भट्ट ने इन खबरों का खंडन किया है।

अबराम संग 'बिकनी' में नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना

पूजा भट्ट ने अपनी डेटिंग की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर कथित न्यूजपेपर को टैग करते हुए लिखा- 'क्या असल में ऐसा है! आपने कभी स्क्रीनप्ले राइटिंग में हाथ आजमाएं हैं? धन्यवाद!'

कंगना रनोट को मिला अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

दरअसल, ये पूरा मामला तब उठा जब पूजा ने पिछले दिनों आसिफ के लिए अलीबाग में बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। 32 साल के आसिफ बांग्लादेश के मेहरपुर के रहने वाले हैं। आसिफ की गिनती दुनिया के टॉप 100 माडल्स में होती है। फिलहाल वह मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग कर रहे हैं।