विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 साल बाद भी नहीं भूले होंगे इस फिल्‍म को, पूजा भट्ट का दिखा था बेहद बोल्‍ड अंदाज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 14 Jul 2016 01:47 PM (IST)

'दिल है कि मानता नहीं' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए और पूजा भट्ट ने अब भी यह चीज बहुत ही संभाल कर रखी है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। 90 के दशक में प्यार-मोहब्बत पर बनी कई फिल्में सुपर-डुपर हिट रही थीं। इनमें आमिर खान और पूजा भट्ट की 'दिल है कि मानता नहीं' भी शामिल हैं, जिसको देखते हुए हर बार लोग जरूर कहते होंगे कि दिल है कि मानता नहीं। अब इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए, मगर यह अब भी उतनी ही फ्रेश लगती है और गानों के तो क्या कहने।

तस्वीरें : प्रियंका चोपड़ा की इस हमशक्ल को देख उड़ जाएंगे आपके होश

'दिल है कि मानता नहीं' 12 जुलाई 1991 को रिलीज हुई थी। पूजा भट्ट ने ताे अब भी इस मैजिकल फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को बहुत ही संभालकर रखा है। इनमें सेे एक आउटडोर शूटिंग का बोर्डिंग पास है। यह नवंबर 1990 का है और वो लोग शूटिंग के लिए उटी गए हुए थे। पूजा भट्ट ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए 'दिल है कि मानता नहीं' को याद किया है।

रितिक रोशन एक झटके में हुए इतने मालामाल, पीछे छूट गए सलमान

आलिया भट्ट को इस हीरो के साथ मिली पहली फिल्म, बनाना चाहती थीं पति

इस फिल्म के साथ ही आमिर खान और पूजा भट्ट की जोड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। पूजा भट्ट का काफी बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला था। इस फिल्म में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को पाने के लिए घर-बार तक छोड़ देती हैं और इसमें उनकी मदद को आमिर सामने आते हैं, जो रिर्पोटर होते हैं। हालांकि इस बीच दोनों को एक दूसरे से ही प्यार हो जाता है और काफी मुश्किलों के बाद फिल्म का सुखद अंत होता है।

अजय देवगन की बेटी ने इस उम्र में किया ये काम, देखें तस्वीरें