विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता की जिंदगी पर डॉक्‍यूमेंट्री बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Jul 2015 04:04 PM (IST)

पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट की जिंदगी पर एक डाॅक्‍यूमेंटी बनाना चाहती हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने उनकी जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव को देखा है। जागरण फिल्‍म फेस्टिवल में उन्‍होंने कहा, 'मैं अपने पिता महेश भट्ट पर एक डॉक्‍यूमेंट्री बनाना पसंद करूंगी। भट्ट साहब के बारे में मजेदार बात ये है

News Article Hero Image

मुंबई। पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट की जिंदगी पर एक डाॅक्यूमेंटी बनाना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने उनकी जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव को देखा है।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता महेश भट्ट पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना पसंद करूंगी। भट्ट साहब के बारे में मजेदार बात ये है कि वह काम छोड़ने के बाद और भी दिलचस्प शख्सियत हो गए हैं।'

भज्जी की गर्लफ्रेंड गीता ने बर्थडे पर ऐसे किया उन्हें विश

पूजा भट्ट ने आगे कहा, 'यह एक सामान्य धारणा है कि फिल्म का सेट छोड़ते ही एक फिल्मकार की जिंदगी खत्म हो जाती है, लेकिन भट्ट साहब ने इसे गलत साबित कर दिखाया।'

अगले साल पर्दे पर नजर आएंगे अनिल कपूर के बेटे

आपको बता दें कि महेश भट्ट की जिंदगी काफी विवादों से भरी रही है। हालांकि उन्होंने कभी भी इसको छिपाने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि अपनी विवादित जिंदगी को फिल्मी पर्दे पर उतारने से भी कभी हिचकिचाए नहीं।

अभिषेक बोले, चिंटू अंकल की तरह कोई नहीं कर सकता डांस

'वो लम्हे' जैसी फिल्म इसका उदाहरण है। हाल ही में 'उन्होंने हमारी अधूरी' कहानी जैसी फिल्म भी प्रोड्यूस की, जो उनके माता-पिता की जिंदगी पर आधारित थी।