यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रितिक रोशन के डेब्यू गाने पर पूजा हेगड़े का 'डेब्यू' डांस, देखें वीडियो
मोहेंजो-दारो' में पूजा और रितिक की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। रितिक भी पूजा की मेहनत से काफी प्रभावित हैं।

मुंबई। पूजा हेगड़े की पहली फिल्म मोहेंजो-दारो रिलीज के लिए तैयार है। पूजा को रितिक रोशन के साथ डेब्यू करने का मौका मिला है। इस मौके पर पूजा ने बड़े मजेदार अंदाज में रितिक के डेब्यू को याद किया है।
पूजा ने रितिक की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' के टाइटल सांग का डबमैश करके सोशल मीडिया में शेयर किया है। पूजा ने इस वीडियो में रितिक के सिग्नेचर स्टेप्स को भी कॉपी किया है। पूजा ने वीडियो के साथ लिखा है- "मेरे डेब्यू में 3 दिन बाकी हैं। यहां डबमैश पर भी रितिक के डेब्यू सांग के साथ भी मेरा एक और डेब्यू हो गया।"
पूजा के साथ कोई और फिल्म ऑफर हुई तो जरूर करूंगा: रितिक रोशन
'मोहेंजो-दारो' में पूजा और रितिक की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। रितिक भी पूजा की मेहनत से काफी प्रभावित हैं, और उनकी अक्सर तारीफ करते हैं। 'मोहेंजो-दारो' सिंधु घाटी सभ्यता के दौर में सेट प्रेम कहानी है।3 days to go for my debut, here's another debut on dubsmash for me with @ihrithik's debut song #TooMuchDebuting pic.twitter.com/fP1VvZdGLF
— Pooja Hegde (@hegdepooja) August 9, 2016

