विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीम इंडिया की जीत पर पूनम पांडे ने फिर उतारे कपड़े

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Tue, 24 Feb 2015 02:24 PM (IST)

मुंबई। अपने हॉट बयानों के साथ ही हॉट फोटो के लिए मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने चाहनेवालो की मांग पर एक बार फिर अपने कपड़े उतार दिए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने हॉट बयानों के साथ ही हॉट फोटो के लिए मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने चाहनेवालो की मांग पर एक बार फिर अपने कपड़े उतार दिए हैं।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के साथ जब टीम इंडिया का मैच चल रहा था, तो उस दौरान पूनम के चाहनेवालों ने ट्विटर पर हैशटैग बनाकर हल्ला मचा दिया कि 'कहां है पूनम' और 'पूनम को बुलाओ'।

तो अपने चाहनेवालों की जबरदस्त डिमांड पर पूनम भी हाजिर हो गई। पूनम ने हर विकेट पर एक-एक कर कपड़े उतारते हुए अपनी कई हॉट तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की।

यह कोई पहली बार नहीं है कि पूनम ने अपने चाहनेवालों को ट्रीट दी है। बल्कि इससे पहले भी वे अपने बयानों के लिए चर्चित रही हैं कि अगर टीम इंडिया मैच जीत गई तो वे अपनी न्यूड तस्वीरें जारी करेंगी।

पहली बार 2011 में उन्होंने वादा किया था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वे सारे कपड़े उतार देंगी। साथ ही वो लगातार हॉट फोटो और वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर शेयर करती रही।

कहा जाता है कि चर्चा पाने के लिए पूनम ऐसा करती हैं, ताकि उन्हें फिल्मों में रोल मिले और उनकी फिल्में हिट हो। तो चर्चा में आने के बाद बॉलीवुड में पूनम को पहली फिल्म 'नशा' मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

लेकिन फिर भी लाइमलाईट में बना रहना पूनम को अच्छी तरह आता है। एक बार फिर उन्होंने मौके का फायदा उठाया है, लेकिन उनके फैन्स तो पूनम की नई कंट्रोवर्सी के इंतजार में रहते हैं।

पढ़ेः कंट्रोवर्सीज से मैंने जो हासिल करना था, कर लिया: पूनम पांडे

पढ़ेःफेसबुक ने दिया पूनम पांडे को जोर का झटका