विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉर्न बैन पर राखी सावंत बोलीं, सनी को भी करो बैन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 07 Aug 2015 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2015 06:04 PM (IST)

कोई भी विवादित मुद्दा हो, राखी सावंत उस पर अपनी राय दिए बिना रह ही नहीं सकतीं। तो फिर भला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कोई भी विवादित मुद्दा हो, राखी सावंत उस पर अपनी राय दिए बिना रह ही नहीं सकतीं। तो फिर भला देश भर में पॉर्न बैन पर मचे हो-हल्ला में वो कैसे नहीं शामिल होतीं। आखिरकार वो भी बोल ही पड़ीं, मगर ज्यादातर सेलेब्स की तरह वो इसके खिलाफ नहीं, बल्कि इसके सपोर्ट में नजर आईं और इसके लिए उन्होंने मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। हालांकि इस बार भी वो सनी लियोन को निशाना बनाने से नहीं चूकीं।

पॉर्न बैन के खिलाफ इस एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी न्यूड फोटो

चलिए पहले बताते हैं कि राखी सावंत ने पीएम की तारीफ में क्या कहा। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, पॉर्न बैन पर जो काम बड़े-बड़े पीएम नहीं कर पाए, वो काम मोदी जी ने कर दिखाया। मैं मोदी जी की शुक्रगुजार हूं। हर स्कूल में पॉर्न साइट्स देखी जाती है। 11 साल के बच्चे स्कूलों में बैठ कर पॉर्न देखते हैं। बच्चों को लैपटॉप और मोबाइल दिए जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चे बिगड़ रहे हैं।'

जैकलीन फर्नांडिस ने अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

इसके साथ ही बातों-बातों में राखी सावंत ने सनी लियोन को लपेटे में ले लिया। उन्होंने आगे कहा, 'पॉर्न के साथ भारत में सनी लियोन को भी बैन कर दो। उसे इस देश से घसीट कर बाहर निकाल देना चाहिए। उसी के कारण भारत की बाकी अभिनेत्रियों को एक्सपोज करना पड़ता है।' वैसे सनी लियोन पॉर्न बैन के खिलाफ हैं। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके पति के टी-शर्ट पर लिखा है 'सेक्स सेल्स'।

हॉट पूनम पांडे की हुई वापसी, इसलिए फैंस से हो गई थीं दूर

आपको बता दें कि बीते शनिवार को 857 वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था, जो सरकार के अनुसार 'पॉर्न' परोस रही थीं। हालांकि अब सरकार ने इनमें से 700 पॉर्न साइट्स से बैन हटा लिया है और केवल चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देने वाली साइट्स पर बैन लागू किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।