विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर ने अपने नए साथी के साथ परिवार में की वापसी!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 15 Feb 2016 11:19 AM (IST)

रणबीर कपूर ने अपने लिए एक नए साथी का इंतजाम कर लिया है उनकी नई साथी है उनकी रेंज रोवर कार, जिसे उन्होंने खुद को तोहफे में दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर खुद को व्यस्त रखने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। कभी वो मैदान में फुटबाॅल खेलते नजर आते हैं, तो कभी अपनी फिल्म की शूटिंग में मशगूल दिखते हैं। लेकिन अब रणबीर ने अपने लिए एक नए साथी का इंतजाम कर लिया है।

देखिए, बाइक पर किसके साथ घूम रही हैं कल्कि कोचलिन

रणबीर की नई साथी है उनकी रेज रोवर कार, जिसे उन्होंने खुद को तोहफे में दिया है। वैसे तो रणबीर के पास कारों की लंबी कतार है। सफेद रंग की रेंज रोवर के बाद अब उन्होंने अपने लिए इसकी ब्लू कलर की रेंज रोवर खरीदी है। गाड़ियों के शौकीन रणबीर के पास आॅडी ए, लाल रंग की आॅडी आर, मर्सडीज बेंज पहले से मौजूद है। अब उनके गाड़ी के काफिले में नीले रंग की रेंज रोवर भी शामिल हो गई है। खास बात ये है की उनकी सभी गाड़ियों का नंबर आठ है, जोकि उनका लक्की नंबर है।

इसके अलावा खबरें आ रही हैं कि रणबीर अपने मम्मी-पापा के घर कृष्णराज में शिफ्ट हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो कट्रीना से ब्रेकअप के बाद वो एक किराए के घर में रहने लगे थे, लेकिन फाइनली उन्होंने अपने परिवार वालों के पास वापसी कर ली है। बेटे की वापसी से ऋषि कपूर और नीतू काफी खुश हैं। हालांकि रणबीर के किसी भी फैसले पर उनके परिवार वाले कभी भी रोक-टोक नहीं करते हैं। वो चाहे कट्रीना के साथ रहने का उनका फैसला हो, या फिर परिवार के पास दुबारा वापसी। वो बस चाहते हैं रणबीर जहां रहें खुश रहें।

तो 'मेक इन इंडिया वीक' के मंच पर लगी आग में झुलस जाते अमिताभ

खैर अपने टूटे हुए दिल के साथ रणबीर को उनके परिवार और नए साथी यानी उनकी नई कार का साथ मिल गया है। ये देख कर लग रहा है रणबीर कट्रीना की यादों को जल्द से जल्द भुलाने में जुट गए हैं।