विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पोस्टर बॉयज़' के कलेक्शंस ने दूसरे दिन खाया टप्पा, उछलकर पहुंचे छत तक

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 02:23 PM (IST)

पोस्टर बॉयज़ एक कॉमेडी फ़िल्म है, जो नसबंदी के बहाने सिस्टम पर तंज कसती है। फ़िल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े ने लीड रोल्स निभाये हैं।

'पोस्टर बॉयज़' के कलेक्शंस ने दूसरे दिन खाया टप्पा, उछलकर पहुंचे छत तक
'पोस्टर बॉयज़' के कलेक्शंस ने दूसरे दिन खाया टप्पा, उछलकर पहुंचे छत तक

मुंबई। श्रेयस तलपड़े की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म 'पोस्टर बॉयज़' के कलेक्शंस ने बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन ऐसा टप्पा खाया कि कलेक्शंस उछलकर छत तक पहुंच गये हैं। 

ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक़, 'पोस्टर बॉयज़' ने दूसरे दिन 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के मुक़ाबले लगभग 37 फ़ीसदी अधिक है। फ़िल्म ने पहले दिन महज़ 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 'पोस्टर बॉयज़' मराठी फ़िल्म 'पोश्टर बॉयज़' का ऑफ़िशियल रीमेक है, जिसे श्रेयस ने प्रोड्यूस भी किया है। 'पोस्टर बॉयज़' एक कॉमेडी फ़िल्म है, जो नसबंदी के बहाने सिस्टम पर तंज कसती है। फ़िल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े ने लीड रोल्स निभाये हैं। दोनों देओल भाई पिछली बार 'यमला पगला दीवाना 2' में साथ आये थे, जो 2013 में रिलीज़ हुई थी। 

यह भी पढ़ें: फ़न्ने खान से अनिल कपूर का फ़र्स्ट लुक, देखकर आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

'पोस्टर बॉयज़' को बॉबी देओल के कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बॉबी का करियर पिछले कुछ वक़्त से पटरी से उतरा हुआ है। 'यमला पगला दीवाना 2' के बाद उन्हें कोई फ़िल्म नहीं मिली। बॉबी ने इंटरव्यूज़ के दौरान साफ़गोई से कहा भी कि वो काम करने को तैयार हैं, लेकिन काम मिलना चाहिए। वैसे 'पोस्टर बॉयज़' के प्रमोशंस के दौरान बॉबी का अंदाज़े-बयां काफ़ी बदला हुआ दिखा। ऐसा लगा कि वो पुराने तेवरों के साथ वापसी को तैयार हैं।  

सनी-बॉबी पहली बार 1999 की फ़िल्म 'दिल्लगी' में साथ आये थे, जिसे सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद 2002 की फ़िल्म '23 मार्च 1931- शहीद' में दोनों भाइयों ने क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आज़ाद के रोल निभाये।

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के 11 वज़नदार एक्टर्स, रोल के लिए किया बढ़ाया-घटाया वज़न

2007 की फ़िल्म 'अपने' में सनी-बॉबी पहली बार पाप धर्मेंद्र के साथ पर्दे पर दिखे। 2008 की फ़िल्म 'हीरोज़' में सनी और बॉबी ने काम किया। इसके बाद होम प्रोडक्शन फ़िल्म्स 'यमला पगला दीवाना' एक और दो में दोनों भाइयों ने पापा धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। अब इसके तीसरे भाग में तीनों फिर साथ नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।