विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की 'लव अफेयर'

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 08:14 AM (IST)

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की फिल्म 'लव अफेयर' चर्चित नानावटी हत्याकांड पर आधारित है। ये फ्लोर पर आने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की फिल्म 'लव अफेयर' चर्चित नानावटी हत्याकांड पर आधारित है। ये फ्लोर पर आने ही वाली थी। लेकिन अब लगता है कि फिल्म को कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: शूटिंग के लिए गए तो इस हीरो ने पूरा गांव ही रंगवा दिया!

बताया जा रहा है कि पूजा भट्ट प्रोडक्शन को इस महीने 'लव अफेयर' पर काम शुरू करना था। लेकिन वे दूसरी फिल्म को खत्म करने में जुटी हुई हैं। इसके कारण यह फिल्म एक बार फिर लेट होगी। वे इन दिनों कोलकाता में अपनी फिल्म 'केबरेट' को खत्म करने में व्यस्त हैं।

सूत्रों ने बताया, 'निर्माताओं को कोलकाता में कुछ अनुमति लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। एक बार अनुमति मिल जाए इसके बाद पूजा जल्द ही फिल्म को खत्म कर देंगी। इसके बाद 'लव अफेयर' फ्लोर पर आ जाएगी। इसकी शूटिंग मुंबई में ही होना है।'

इसे भी पढ़ें: 'इंडियन वॉर हीरोज' पर तैयार होगी एक एनिमेटेड सीरीज

साल 1959 के नानावटी केस पर आधारित इस फिल्म में गुलशन देवैया एक नेवल ऑफिसर केएम नानावटी की भूमिका निभाएंगे। कल्कि कोचलिन उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। अली फजल फिल्म में उसके प्रेमी बने हैं। एक दिन पति दोनों को रंगे हाथों पकड़ लेता है। इसके बाद स्थिति हिंसक हो जाती है। चंदन रॉय सान्याल ने राम जेठमलानी का किरदार निभाया है, जिन्होंने ये केस लड़ा था।

पूजा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'हमारी कोशिश थी कि शूट मुंबई में हो जाए, लेकिन बाद में तय किया गया कि आखिरी शेड्यूल कोलकाता में शूट करेंगे। एक बार ये पूरा हो जाए इसके बाद दूसरा काम शुरू हो जाएगा।'

इसे भी पढ़ें: फैशन लाइन शुरू करना चाहती हैं निक्की रीड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।