विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली की शूटिंग खत्म होने से पहले प्रभास को होने लगा था ऐसा आभास

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 06:22 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:48 PM (GMT+05:30)

प्रभास ने बताया कि मेकिंग के दौरान वो अपने परिवार के सारे सदस्यों के साथ भी वक़्त नहीं बिता पाए ...और पढ़ें

बाहुबली की शूटिंग खत्म होने से पहले प्रभास को होने लगा था ऐसा आभास
बाहुबली की शूटिंग खत्म होने से पहले प्रभास को होने लगा था ऐसा आभास

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली में के दोनों भागों में लीड किरदार निभाने वाले प्रभास ने माना है कि पिछले चार साल से वह एक ही किरदार को जी रहे थे लेकिन कभी इस काम से थके नहीं। हां शूटिंग के पहले अचानक उन्हें कुछ छिन जाने का आभास हुआ।

प्रभास ने इंटरव्यू में स्वीकारा है कि शूटिंग के दौरान कई बार उनके जेहन में आया कि अगर फिर कभी फिल्म के आगे का हिस्से बने तो वह फिल्म में फिर से वही किरदार नहीं निभाएंगे लेकिन जब फिल्म की शूटिंग खत्म होने में केवल चार दिन बचे थे, तब उन्हें लगा कि जैसे उनसे कुछ अहम हिस्सा छिन जायेगा। वह सोचने लगे कि चार दिनों के बाद वो कभी भी दोबारा यह भव्य और विशाल किरदार अपनी जिंदगी में नहीं निभा पाएंगे। यह उनके लिए काफी इमोशनल मोमेंट बन गया था। प्रभास ने बताया कि इस फिल्म में एक ही टीम पिछले चार सालों से काम कर रही थी। फिर चाहे वह क्रू मेंबर्स हों या फिर तकनीशियन। ऐसे में सबसे अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने डबल डबल शिफ्टिंग में काम किया है, क्योंकि इस फिल्म में जबरदस्त काम था।

कपिल को राहत, पर सुनील ग्रोवर की वापसी नहीं हुई है

प्रभास ने बताया कि मेकिंग के दौरान वो अपने परिवार के सारे सदस्यों के साथ भी वक़्त नहीं बिता पाए थे लेकिन शूटिंग ख़त्म होते ही उन्होंने अपने परिवार के लिए पूरा वक़्त निकाल लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।