विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 2' के क्लाइमेक्स शूट की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक, देखें यहां!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 21 Sep 2016 04:19 PM (IST)

वैसे बाहुबली- द बिगनिंग के कुछ वॉर सींस भी पहले लीक हो चुके हैं। बाहुबली- द कंक्लूजन अगले साल अप्रैल में रिलीज हो रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। 'बाहुबली 2' संभवत: 2017 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में शामिल है। दर्शकों को ये जानने का इंतजार बेसब्री से है, कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। 'बाहुबली 2' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जो दर्शकों की बेकरारी थोड़ा कम कर सकती हैं।

'बाहुबली 2' के क्लाइमेक्स की शूटिंग इस वक्त आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके में की जा रही है। इस शूट की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं, जिनमें फिल्म के सेट की झलक मिल रही है। हालांकि डायरेक्टर एसएस राजामौली पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सेट से कोई भी तस्वीर लीक ना हो। इसके लिए कास्ट एंड क्रू को मोबाइल फोन भी सेट पर ले जाने की इजाजत नहीं है।

कंगना रनौत को लेकर फिल्म बनाएंगे अनुराग कश्यप, जल्द होगा एलान

वैसे 'बाहुबली- द बिगनिंग' के कुछ वॉर सींस भी पहले लीक हो चुके हैं। 'बाहुबली- द कंक्लूजन' अगले साल अप्रैल में रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रभास और तमन्ना लीड रोल निभा रहे हैं।