विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना-सैफ़ के घर आने वाला है बेबी ब्वॉय?

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Tue, 20 Dec 2016 11:26 AM (IST)

सैफ़ और करीना ने हाल ही में काफी शॉपिंग की है और उनकी शॉपिंग के आइटम्स को देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कुछ दिनों पहले ही यह ख़बर आयी थी कि करीना और सैफ अली ख़ान ने लंदन में सोनोग्राफी कराई है और वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनके घर बेबी ब्वॉय ही आने वाले हैं। हालांकि सैफ़ अली ख़ान और करीना ने इस ख़बर का खंडन किया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना और सैफ़ इस बात को लेकर सुपर एक्ससाटेड हैं और घर में आने वाले नए मेहमान की तैयारी ज़ोर-शोर से चल रही है। क़रीबी सूत्रों ने बताया है कि सैफ़ और करीना ने हाल ही में काफी शॉपिंग की है और उनकी शॉपिंग के आइटम्स को देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि घर में बेबी ब्वॉय की ही आने की तैयारी चल रही है, क्योंकि ज्यादातर स्टफ बेबी ब्वॉय को ध्यान में रखकर ख़रीदे जा रहे हैं। ख़बर यह भी है कि करीना और सैफ़ अपने घर में बेबी रूम का डेकॉर भी लड़के के हिसाब से करवा रहे हैं। सूत्रों ने जानकारी मिली है कि नए मेहमान के कमरे की सजावट की थीम भी बेबी ब्वॉय को ध्यान में रखकर की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- रईस की लैला सनी लियोनी नहीं जानतीं, आइटम नंबर क्या होता है!

थीम में ऐसे स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है, जो ज़्यादातर लड़के खेलते हैं और बेबी रूम की दीवारों के कलर्स में भी पिंक नहीं है, बल्कि बेबी ब्वॉय से मैच करते हुए कलर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।