विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आई कंगना रनौत की स्वच्छता पर बनी फिल्म

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 05:49 PM (IST)

इस शॉर्ट फिल्म में भी उन्होंने कितनी गंभीरता से अपना काम किया है। आप इस विज्ञापन की मेकिंग के परदे के पीछे की तस्वीरें देख कर अनुमान लगा सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत की स्वच्छता अभियान पर हाल ही में बनी शॉर्ट फिल्म को खूब लाइक्स मिल रहे हैं, यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कंगना की इस फिल्म की तारीफ़ करते हुए इसे ट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- दिलचस्प वीडियो। आप लोग स्वच्छ भारत अभियान के लिए क्या कर रहे हैं। जाहिर है, कि कंगना की कोशिशें रंग ला रही हैं।

'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान की लीडिंग लेडी बनेंगी कटरीना कैफ

खास बात यह है कि इस शॉट फिल्म में कंगना ने माता लक्ष्मी का रूप इख़्तियार कर रखा है। उनकी इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है कि रानी लक्ष्मीबाई फिल्म के लुक की तैयारी अभी से कर रही हैं। दर्शक भी ये तस्वीरें देखकर इस बात का अनुमान लगा सकते हैं, कि उनकी नई फिल्म रानी लक्ष्मीबाई में उनका लुक कैसा होगा।

मोहेंजो-दारो इफेक्ट: ट्विंकल खन्ना ने रितिक रोशन को दिया ये नाम

चूंकि बहुत हद तक लक्ष्मीबाई का भी लुक कुछ ऐसा ही था, तो दर्शक एक झलक तो देख ही सकते हैं, कि आखिर कंगना का इसमें लुक कैसा रहेगा।

शिवाय का ट्रेलर देखते ही अक्षय कुमार ने सबसे पहले किया ये काम

इस शॉर्ट फिल्म में भी उन्होंने कितनी गंभीरता से अपना काम किया है। आप इस विज्ञापन की मेकिंग के परदे के पीछे की तस्वीरें देख कर अनुमान लगा सकते हैं।