विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने खरीदी 2 करोड़ की गाड़ी

By Edited By:
Updated: Tue, 03 Dec 2013 02:27 PM (IST)

कहा जाता है कि लड़कों को ही रॉयल गाड़ियों का शौक होता है, लेकिन ऐसी नहीं है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को गलत साबित कर दिया। हाल ही में पीसी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। कहा जाता है कि लड़कों को ही रॉयल गाड़ियों का शौक होता है, लेकिन ऐसी नहीं है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को गलत साबित कर दिया। हाल ही में पीसी ने रोल्स रॉयस की दो करोड़ की एक गाड़ी बुक कराई है। इसके बाद वे बी टाउन की पहली ऐसी अभिनेत्री बन गईं हैं जिनके पास इस ब्रांड की लग्जरी गाड़ी है।

सूत्रों की मानें तो पीसी कुछ महीनों पहले ही ये गाड़ी बुक कराई थी, इस महीने तक उन्हें ये डिलीवर हो जाती लेकिन अपनी पसंद को थोड़ा बदलने के चक्कर में पीसी अब फरवरी में अपनी गाड़ी की सवारी कर पाएंगी।

पढ़ें : किसी से जलती नहीं बल्कि तारीफ करती हैं प्रियंका

इस गाड़ी की कीमत दो करोड़ से शुरू होती है। हालांकि अभी इसकी सटीक कीमत बता पाना मुश्किल है। पीसी को इस गाड़ी में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने बहुत सोच समझकर गाड़ी बुक की है। उन्होंने खुद ही आगे बढ़कर गाड़ी में अपने मन मुताबिक बदलाव कराए हैं।

पढ़ें : कृष थ्री की सफलता ने मिटाई कंगना-प्रियंका की दूरी

बताया जाता है कि कस्टमाइजेशन की वजह से गाड़ी की कीमत बढ़ गई है। हालांकि बॉलीवुड हीरो की एक लंबी कतार है जिनके पास रोल्स रॉयस कार है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर