विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने खरीदा बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

By Edited By:
Updated: Thu, 07 Aug 2014 03:15 PM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स अपने सपनों के घर खरीदने में जुटे हुए हैं। रितिक रोशन के बाद अब खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स अपने सपनों के घर खरीदने में जुटे हुए हैं। रितिक रोशन के बाद अब खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका ने मुंबई के वर्सोवा में अपना मनपसंद बंगला दरिया महल खरीदा है। कहा जा रहा है कि इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है। पिछले तीन साल से पीसी यहां घर लेना चाहती थीं। हालांकि बंगला खरीदने की पुष्टि प्रियंका की तरफ से अभी तक नहीं हुई है।

आपको बता दें कि उस बंगले में कई बड़े स्टार्स शूटिंग कर चुके हैं। ये बंगला शूटिंग के लिए किराए पर भी दिया जाता रहा है।

यह बंगला 1930 में बना था। टेक्सटाइल व्यापारी माणिकलाल चुन्नीलाल चिनॉय ने इसका निर्माण कराया था। इस बंगले में 15 कमरे हैं, जिनमें से सात की डिजाइनिंग ब्रिटिश आर्किटेक्ट क्लॉड बटले ने किया है। प्रियंका के करीबी ने बताया कि, फिलहाल वे लोखंडवाला में रह रहीं हैं, लेकिन उन्हें एक प्राइवेट जगह चाहिए थी।

पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे सेक्‍सी बिकनी बेब बनीं प्रियंका चोपड़ा

क्लिक करके देखें, 14 साल पहले कैसी दिख्‍ाती थीं प्रियंका चोपड़ा