विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र में प्रियंका ने लहराया तिरंगा , बनी यूनिसेफ गुडविल एम्बेसेडर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 01:39 PM (IST)

प्रियंका इन दिनों दुनिया भर में भारत का झंडा बुलंद कर रही हैं। कई सारे अवार्ड्स जीत चुकीं प्रियंका ने अमरीकी टीवी शो क्वांटिको से काफी शोहरत पाई है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एम्बेसेडर बनाया गया है। वो दुनिया भर में बच्चों से जुडी समस्याओं पर काम करेंगी।

जाने माने फुटबॉलर डेविड बेकहम और ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ने सोमवार की रात एक समारोह में इसकी घोषणा की है। इस मौके पर प्रियंका ने पूरी दुनिया से अपील की है कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के अब कुछ ठोस करने का वक्त आ गया है इसलिये सबको मिल कर विश्व में अलग अलग तरह की पीड़ा से जूझ रहे बच्चों के लिए काम करना होगा। इस मौके पर प्रियंका कहा कि बच्चों की आज़ादी के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। आजादी सोचने की और खुल कर जीने की। प्रियंका ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि दुनिया भर के बच्चे हिंसा , शोषण और उत्पीडन के शिकार हो रहे हैं।

कृति सेनोन की ये तस्वीर जरूर देखिए , पता चल जाएगा कहां जा रहे हैं 2000 के नोट

यूनीसेफ की 70वीं एनिवर्सरी पर हुए प्रोग्राम में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के अलावा अॉलांडो ब्लूम, जैकी चेन और मिली बॉबी ब्राउन भी मौजूद ।

इस इवेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ट्विट किया है कि बीलिव नहीं होता कि 10 सालों तक यूनिसेफ ग्लोबल गुडविल एम्बेसेडर के रूप में सर्व करने का मौका मिला। दूसरे ट्विट में देसी गर्ल ने डेविड बेक्हम और मिली ब्राउन के थैंक्स कहा। यूनिसेफ के ग्रुप के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा है कि एेसे लोगों से मिलना अच्छा लगता है जो ह्यूमेनिटी के लिए काम करते हो। यहां पर उन्होंने मिली को इवेंट का सुपर्व होस्ट भी कहा।

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

कभी थी लाखों दिलों की धड़कन, आज हैं अकेली!

बतौर यूनिसेफ ग्लोबल गुडविल एम्बेसेडर प्रियंका चोपड़ा चाइल्ड राइट्स के लिए काम कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों दुनिया भर में भारत का झंडा बुलंद कर रही हैं। कई सारे अवार्ड्स जीत चुकीं प्रियंका ने अमरीकी टीवी शो क्वांटिको से काफी शोहरत पाई और जल्द ही उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी आने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।