विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनका कहना है कि ये बनेंगी सबसे खर्चीली गर्लफ्रेंड

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Mon, 09 Mar 2015 05:31 PM (IST)

यूं तो सब अपनी गर्लफ्रेंड पर दिलफेंक कर खर्च करते हैं, लेकिन किसी की गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा हो तो उसे कितना खर्च करना पड़ेगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। लेकिन अब प्रियंका ने भी खुद कह दिया है कि अगर वो किसी की गर्लफ्रेंड बनेंगी तो बेहद खर्चीली होंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। यूं तो सब अपनी गर्लफ्रेंड पर दिलफेंक कर खर्च करते हैं, लेकिन किसी की गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा हो तो उसे कितना खर्च करना पड़ेगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। लेकिन अब प्रियंका ने भी खुद कह दिया है कि अगर वो किसी की गर्लफ्रेंड बनेंगी तो बेहद खर्चीली होंगी।

प्रियंका एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं, जो लंबे समय तक किसी को-स्टार के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में कभी नहीं रहीं। हां शाहरुख खान के साथ उनके रिलेशन को लेकर लंबे समय तक चर्चा होती रही। लेकिन शाहरुख अपने घर-परिवार से कितना लगाव रखते हैं, यह सभी जानते हैं। इसलिए ऐसी चर्चाएं ज्यादा दिन चल नहीं पाई।

वहीं, सब जानते हैं कि प्रियंका के लिए सफलता से बढ़कर कुछ और नहीं। अब सफलता ऐसी हो तो इस सचाई से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि प्रियंका सबसे महंगी गर्लफ्रेंड साबित हो सकती हैं।

दरअसल, एक मैगज़ीन को दिए अपने इंटरव्यू में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद के बारे में एक अनोखा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि यदि वह किसी रिलेशनशिप में कदम रखती हैं तो वह बेहद खर्चीली गर्लफ्रेंड साबित हो सकती हैं।

जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इतना ही कहा कि यदि वह किसी रिलेशनशिप को लेकर कमिट करती हैं तो वह उस रिश्ते को अच्छी तरह से निभाएंगी और उसे यूं ही नहीं लेंगी, बल्कि इस रिश्ते को अहमियत देंगी।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीवी शो करने वाली है, जिसमें वह आजकल काफी बिजी है।