Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देख लीजिए ये वीडियो , देसी गर्ल को डांस में भी दे सकता है कोई टक्कर

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Wed, 28 Dec 2016 06:42 PM (IST)

    अमरीकी शो क्वांटिको और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग ख़त्म करने के बाद भारत लौट चुकी प्रियंका ने करण जौहर के शो ' कॉफी विथ करण ' में भी हिस्सा लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। देसी गर्ल , विदेश से आ चुकी है तो अब सारे अरमान और कमिटमेंट भी पूरे करने के लिए निकल पड़ी है। शो दर शो घूमते-घामते अब प्रियंका चोपड़ा नज़र आने वाली है कपिल शर्मा के शो में और यहां जा कर उनको पता लग गया कि ठुमके लगाने में कोई है, जिसको वो हरा नहीं सकतीं।

    और प्रियंका चोपड़ा के देसी गर्ल अंदाज़ को कड़ी टक्कर देने वाले और कोई नहीं बल्कि मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ' द कपिल शर्मा शो ' को शूट कर आई हैं। हॉलीवुड से आने के बाद कपिल शर्मा शो में ये उनकी पहली इंट्री है वो भी अपनी एक्ट की हुई फिल्म का प्रमोशन करने नहीं बल्कि खुद की प्रोड्यूस की गई पंजाबी फिल्म ' सरवन ' के लिए। बताते हैं कि सरवन की पूरी टीम के साथ शो में पहुंची प्रियंका ने कपिल के साथ डांस और कॉमेडी की महफ़िल तो सजाई पर उनका सामना जब एक देसी डांसर से हुआ तो नज़ारा अलग ही था। यहां डॉक्टर गुलाटी ने देसी गर्ल पर जो ठुमके लगाए उसे देख कर तो प्रियंका अपना डांस भूल गई। कुछ देर के जारी किये गए इस वीडियो में आप उस मंज़र को देख सकते हैं।

    सलमान खान के सामने कियारा आडवानी पर हुआ 'किस' अटैक

    अमरीकी शो क्वांटिको और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग ख़त्म करने के बाद भारत लौट चुकी प्रियंका ने करण जौहर के शो ' कॉफी विथ करण ' में भी हिस्सा लिया है। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही नेहा धूपिया के शो ' नोफ़िल्टरनेहा' के दूसरे सीजन में भी जाएंगी।