विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bye Bye India: हॉलीवुड में जलवा दिखाने फिर उड़ गईं प्रियंका चोपड़ा, दिलकश तस्वीरें

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 23 Jul 2017 10:50 PM (IST)

नीले रंग का ऑफ़-शोल्डर गाउन, फ्लॉवर प्रिंटेड कार्डिगन और ब्लैक हील्स में प्रियंका चोपड़ा खिलखिलाती हुई एयरपोर्ट पहुंची और अपने फैंस को टा-टा बॉय-बॉय करते हुए उड़न खटोले पर सवार हो गईं।

Bye Bye India: हॉलीवुड में जलवा दिखाने फिर उड़ गईं प्रियंका चोपड़ा, दिलकश तस्वीरें
Bye Bye India: हॉलीवुड में जलवा दिखाने फिर उड़ गईं प्रियंका चोपड़ा, दिलकश तस्वीरें

 मुंबई। देसी गर्ल फिर विदेश चली गईं। एक बार फिर हॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने। बर्थडे के निमित्त कुछ समय के लिए घर लौटी प्रियंका चोपड़ा शनिवार की रात अमेरिका रवाना हो गईं जहाँ वो अपनी दो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग करेंगी।

अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़न और बेवॉच जैसी फिल्म में काम करने के बाद प्रियंका का रूतबा विदेशी धरती पर और बढ़ा और इसी कारण उन्हें Isn't it Romantic और A Kid like Jake जैसी बड़ी फिल्में मिली हैं। प्रियंका पिछले दिनों अपने जन्मदिन के सिलसिले में इंडिया आई थीं। मालदीव जा कर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाई और अब काम के मूड़ में आ चुकी हैं।

एअरपोर्ट पर देसी गर्ल का वही दिलकश अंदाज़ देखने मिला जैसा हमेशा होता है। नीले रंग का ऑफ़-शोल्डर गाउन, फ्लॉवर प्रिंटेड कार्डिगन और ब्लैक हील्स में प्रियंका चोपड़ा खिलखिलाती हुई एयरपोर्ट पहुंची और अपने फैंस को टा-टा बॉय-बॉय करते हुए उड़न खटोले पर सवार हो गईं।

भारत लौटने के बाद से भी वो बिज़ी ही थीं। पहले मीडिया को अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों की जानकारी दी और फिर माँ मधु और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ बर्थडे के लिए निकल गईं। पर किसी को निराश नहीं किया। अपने ख़ुशी के हर लम्हों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहीं।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई ये कैसी हरकत, तस्वीरें देखिये माज़रा समझिये

 

अमेरिका में अब प्रियंका को क्वांटिको के नए सीज़न की बची हुई शूटिंग के साथ इज़ंट इट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक जैसी हॉलीवुड फिल्मों के लिए अपनी ताकत झोकनी है , लेकिन इंडियन फिल्म मेकर अब भी उनकी राह देख रहे हैं...एक लंबे इंतज़ार के साथ।