विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नब्‍बे दिनों तक नॉन स्टॉप शूटिंग करेंगी ये बॉलीवुड एक्‍ट्रेस

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2015 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2015 10:57 AM (IST)

बॉलीवुड स्‍टार्स की जिंदगी बहुत शानदार नजर आती है। लेकिन हीरो-हीरोइनों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, ये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मु्ंबई। बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी बहुत शानदार नजर आती है। लेकिन हीरो-हीरोइनों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, ये अंदाजा लगाना भी बहुत मुश्किल है। एक हीरोइन अपना शूटिंग शेड्यूल शुरू करने जा रही हैं जो नॉन स्टॉप 90 दिनों तक चलेगा।

ऋषि कपूर ने महिला पत्रकार को बोला इडियट, मचा बवाल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने इंटरनेशनल टीवी शो के दो महीने लंबे शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के बाद भारत लौटी हैं। मगर खबर है कि जल्द ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू कर देंगी। सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो यह शेड्यूल लगातार 90 दिनों का होगा।

सूत्र ने बताया, 'चूंकि वे पिछले दो महीनों से अपने घर से बाहर थीं, इसलिए उनके बहुत से काम अभी भी पेंडिंग हैं। अब उन्होंने सभी को एक के बाद एक डेट देना शुरू किया है। इसमें फिल्मों के साथ ही कुछ एंडोर्समेंट डील्स भी शामिल हैं। प्रियंका ने 'बाजीराव मस्तानी" के मेकर्स को बल्क में डेट्स दे दी हैं।'

गौतम गुलाटी ने 'उड़नछू' को एकता के लिए कहा 'छू'

सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस ब्रांड्स एंडोर्समेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को पहले पूरा करेंगी। इसके बाद प्रकाश झा की 'गंगाजल-2' को शुरू करेंगी जिसमें वे एक कॉप बनी हैं।

सूत्र ने बताया, 'उन्हें इस फिल्म की शूटिंग के लिए यात्रा भी करना पड़ेगी क्योंकि कुछ हिस्सा उत्तर भारत में फिल्माया जाएगा। हालांकि इस बीच यदि उनके इंटरनेशनल शो को अनुमति मिल जाती है तो प्रियंका को एक बार फिर छह महीनों के लिए यूएस जाना पड़ेगा। ऐसा हुआ तो यह उनके लिए और भी हेक्टिक हो जाएगा। क्योंकि भारत और यूएस के बीच उनको तालमेल बैठाना होगा।' प्रियंका के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

बीवी, बेटे के साथ पार्टी करने गोवा चले शाहरुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।