विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका से सानिया मिर्जा ने पद्मश्री अवार्ड में बोला था ये झूठ

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2016 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 11:15 AM (IST)

हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान सानिया मिर्जा ने बताया कि वह जब पद्म अवार्ड के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा को पिछले दिनों देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को भी पद्म भूषण से नवाजा गया था। राष्ट्रपति भवन में जब ये सम्मान दिए जा रहे थे, तब सानिया ने प्रियंका से एक झूठ बोला था, जिसे उन्होंने हाल ही में एक कॉमेडी शो के दौरान स्वीकार किया।

इसे भी पढ़ें: सनी लियोन ने उजागर की रियालिटी शोज की ये हकीकत

सानिया मिर्जा हाल ही में कपिल शर्मा के रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बतौर गेस्ट पहुंचीं थी। सानिया के साथ यहां कोरियोग्राफर फराह खान भी आई थीं। कपिल ने शो के दौरान सानिया और फराह के साथ काफी मजाक-मस्ती की। सानिया ने यहां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी शेयर कीं।

'द कपिल शर्मा शो' के दौरान सानिया ने बताया कि वह जब पद्म अवार्ड के दौरान प्रियंका से राष्ट्रपति भवन में मिली, तो उन्होंने एक झूठा बोला। सानिया ने बताया, 'प्रियंका पद्म अवार्ड के दौरान काफी डरी हुई थीं। उन्हें राष्ट्रपति के सामने जाने से वह काफी घबरा रही थीं। प्रियंका ने मुझे बताया कि उसे इतना डर लग रहा है कि वो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के ऊपर गिर सकती हैं। ऐसे में जब प्रियंका ने मुझे पूछा कि क्या तुम्हे डर नहीं लग रहा, तब मैंने उससे झूठ बोला। मैंने प्रियंका से कहा कि मुझे तो बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। हालांकि मुझे उस समय काफी डर लग रहा था, लेकिन प्रियंका को मैंने इसके बारे में नहीं बताया।'

अपने ही जाल में फंसे जेठालाल, अब होने वाला है इतना बुरा हाल

वैसे बता दें कि सानिया की प्रियंका के साथ बहुत अच्छी बातचीत है। ऐसा हो सकता है कि सानिया ने प्रियंका से झूठ इसलिए बोला हो कि उनका डर खत्म हो जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।