विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विलायत से लौटी हैं प्रियंका चोपड़ा, अब स्पेस में जाने की तैयारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 24 Apr 2017 03:11 PM (IST)

हालांकि खुद प्रियंका ने अपनी तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर सच यह है कि इस प्रोजेक्ट के हिस्सा बनने की प्रियंका की पूरी गुंजाईश है।

विलायत से लौटी हैं प्रियंका चोपड़ा, अब स्पेस में जाने की तैयारी
विलायत से लौटी हैं प्रियंका चोपड़ा, अब स्पेस में जाने की तैयारी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौट आयी हैं लेकिन वो अभी बिल्कुल भी आराम करने के मूड में नहीं हैं। इसलिए अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका की मां भी यह बात स्वीकार चुकी हैं कि प्रियंका वर्कोहॉलिक हैं और उन्हें आराम करना पसंद नहीं हैं। यही वजह है कि अभी उनका पूरा वक़्त हिंदी प्रोजेक्ट्स पर है। वह अभी कुछ नए और अच्छे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं। पिछले दिनों ख़बर आई थी कि प्रियंका, कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक का हिस्सा बन सकती हैं और अब बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है। इस फिल्म में प्रियंका astronaut कल्पना का किरदार निभाने जा रही हैं। हालांकि खुद प्रियंका ने अपनी तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर सच यह है कि इस प्रोजेक्ट के हिस्सा बनने की प्रियंका की पूरी गुंजाईश है। उन्होंने स्क्रिप्ट को ग्रीन सिग्नल दे दिया है।

यह भी पढ़ें:ऐसा था फिरोज़ खान का जलवा , ऋषि कपूर की कर्ज़ की हो गई थी हालत ख़राब

 

इस फिल्म बनाने जा रही डायरेक्टर प्रिया मिश्रा ने कहा है कि वह इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रही हैं। प्रिया इन दिनों चावला के परिवार वालों से मिल रही हैं और खबर है कि प्रियंका भी जल्द ही इनके परिवार वालों से मिलने वाली हैं और वह खुद इस बायोपिक में दिलचस्पी ले रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने 'मेरी कॉम' की बायोपिक में अभिनय किया है और अगर वह इस प्रोजेक्ट का भी हिस्सा बनती हैं तो यह उनकी दूसरी बायोपिक फिल्म होगी। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड के बड़े सितारे स्पेस में जाने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें:सिमी ग्रेवाल ने बताया, ऋषि कपूर क्यों हो गए कैरेक्टर आर्टिस्ट

पहले ये ख़बर आ चुकी है कि आमिर खान भी astronaut राकेश शर्मा की बायोपिक का हिस्सा बनने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने तो ' चंदामामा दूर के ' नाम की फिल्म साइन भी कर ली है जो अंतरिक्ष के एक मिशन की कहानी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।