विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के सिर की चोट हो रही है ठीक , शुरू की quantico की शूटिंग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 05:48 PM (IST)

प्रियंका इन दिनों वैसे भी काफी सुर्ख़ियों में है जिसका सबसे बड़ा कारण करण जौहर का शो है जहां प्रियंका ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा के सिर की चोट हो रही है ठीक , शुरू की quantico की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा के सिर की चोट हो रही है ठीक , शुरू की quantico की शूटिंग

मुंबई। अमरीकी टीवी शो की शूटिंग के दौरान सिर पर चोट लगने से घायल हो गई प्रियंका चोपड़ा की हालत अब ठीक है और इस क्वांटिको गर्ल ने अपने शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

पिछले हफ्ते को ये ख़बर आई थी कि न्यूयार्क में #quantico के सेट पर एक स्टंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा फिसल कर गिर पड़ी और उनके सिर पर चोट लगी है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया गया लेकिन खतरे की कोई बात नहीं थी। अमरीकी मीडिया के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका ने शूटिंग शुरू कर दी है और उनकी चोट अब पहले से काफी बेहतर है। इस बीच प्रियंका की प्रतिनिधि ने बताया है कि हालांकि जख्म अभी हरा है लेकिन दिन ब दिन प्रियंका बेटर फील रही है और शूट शुरू कर काफी खुश है। इस बीच ख़बर ये भी है कि क्वांटिको का दूसरा सीज़न 24 जनवरी से शुरू हो रहा है जिसके लिए प्रियंका को कई सारे स्टंट करने हैं। जबकि उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ' बेवॉच ' 19 मई को रिलीज़ होने वाली है।

Exclusive: मान्यता को संजय दत्त की बायोपिक नहीं इस बात में है इंटरेस्ट

प्रियंका इन दिनों वैसे भी काफी सुर्ख़ियों में है जिसका सबसे बड़ा कारण करण जौहर का शो है जहां प्रियंका ने एक्स बॉयफ्रेंड को किस करने से लेकर फोन-सेक्स तक काफी सारी बातें की हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।