विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने 'क्‍वांटिको' का आईडी कार्ड दिखाकर किया बड़ा खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 27 Sep 2015 12:07 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको' को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। जल्‍द ही इसका प्रसारण शुरू होने वाला है। उन्‍होंने इसमें अपने द्वारा निभाए गए किरदार के बारे में ट्विटर पर खुलासा भी किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर काफी उत्साहित हैं। जल्द ही इसका प्रसारण शुरू होने वाला है। उन्होंने इसमें अपने द्वारा निभाए गए किरदार के बारे में ट्विटर पर खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया है कि वह अपने पहले अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ में एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) अधिकारी एलेक्स पैरिश की दमदार भूमिका में कड़ी चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगी।

ईशा देओल की फिल्म को ऑस्कर में मिली लेटरल एंट्री

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आईडी कार्ड की एक फोटो पोस्ट की है, जिस पर उनके बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘इस रविवार एबीसी पर क्वांटिको टीवी प्रीमियर शुरू होने से पहले एलेक्स पैरिश के बारे में आपको कुछ चीजें पता होनी चाहिए।’ ये रही उनके द्वारा दी गई जानकारी।

प्रियंका चोपड़ा ने आगे यह भी लिखा है कि एलेक्स पैरिश को लोगों का मन तुरंत पढ़ने की कला आती है। उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक रूप से भेट की गई है। आपको बता दें कि यह शो फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में भर्ती हुए युवा समूह के इर्द-गिर्द घूमता है, जो क्वांटिको में एफबीआई के ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण पाते हैं।