विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'जय गंगाजल' में पुलिस अफसर बनीं प्रियंका का फर्स्‍ट लुक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 16 Sep 2015 12:11 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इस वक्‍त कई महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट में व्‍यस्‍त हैं। इनमें एक प्रकाश झा जैसे निर्देशक की फिल्‍म 'जय गंगाजल' है, जिसका टाइटल पहले 'गंगाजल 2' था। प्रियंका ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इनमें एक प्रकाश झा जैसे निर्देशक की फिल्म 'जय गंगाजल' है, जिसका टाइटल पहले 'गंगाजल 2' था। प्रियंका ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें वो पुलिस की वर्दी में बहुत ही पावरफुल नजर आ रही हैं। मगर उनकी आंखों में नजर आ रहे आंसू कुछ और भी बयां कर रहे हैं।

प्रियंका ने फर्स्ट लुक के साथ ट्वीट करते हुए फिल्म 'जय गंगाजल' में काम करने का मौका देने के लिए प्रकाश झा का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्हें काफी गर्व महससू हो रहा है। साथ ही उन्होंने इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी किया है कि यह फिल्म अगले साल चार मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

यह प्रकाश्ा झा की 2003 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गंगाजल' की रीमेक है। 'जय गंगाजल' में प्रियंका पुलिस ऑफिसर आभा माथुर के किरदार में हैं। प्रकाश झा ने भी ट्वीट कर पोस्टर को लाइक करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है और फिल्म के प्रति इतना समर्पण दिखाने के लिए प्रियंका की सराहना की है।