विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के इस ॐ ब्रेसलेट में छिपा है ये राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 10 Sep 2015 06:10 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वो जबरदस्‍त स्‍टंट्स भी करती नजर आएंगी।

News Article Hero Image

​​मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वो जबरदस्त स्टंट्स भी करती नजर आएंगी। खैर, उन्हें इस अवतार में देखने के लिए आप सभी का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। तीन अक्टूबर को भारत में इस शो का प्रीमियर होगा।

देखें, बॉयफ्रेंड के साथ अक्षय को बर्थडे विश करने पहुंचीं असिन

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा इस शो के लिए जोर-शोर से शूटिंग में व्यस्त हैं और पता चला है कि उन्होंने अपने इस शो के लिए एक खास ॐ ब्रेसलेट खरीदा है। जी हां, सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा यह ब्रेसलेट सिर्फ अपने इस शो के लिए पहनेंगी। वो खुद इसे पहनना चाहती हैं, यह उनका फैसला है। उन्होंने अब तक किसी भी फिल्म के लिए ऐसा नहीं किया है।

एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा अभी कुछ दिन के लिए भारत लौट आई हैं, क्योंकि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग करनी है। अभी यह ब्रेसलेट उनके हाथ में नहीं दिख रहा है। शायद वो अमेरिका में ही इसे पहनना चाहती हैं।

आलिया के साथ शाहिद का 'गुलाबो' सॉन्ग रिलीज, बहन भी आई नजर

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के टीवी शो 'क्वांटिको' की अमेरिका में जबरदस्त धूम है। वो इसमें लीड रोल कर रही हैं। पिछले दिनों सनी लियोन जब अमेरिका पहुंची थीं तो उन्हें जगह-जगह प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर नजर आए थे और इसके लिए उन्होंने एक्ट्रेस को बधाई भी दी थी। इस शो के लिए प्रियंका चोपड़ा को कड़ी ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी है।