विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका आज इस अमेरिकन लेट-नाइट शो में आएंगी नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Sep 2015 12:14 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर छाई हुई हैं। उनके पहले अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको' का रविवार को प्रीमियर था, जिसमें उन्‍होंने एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है। इसमें अपने दमदार किरदार को लेकर वो अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मीडिया में खूब वाहवाही लूट रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाई हुई हैं। उनके पहले अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' का रविवार को प्रीमियर था, जिसमें उन्होंने एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है। इसमें अपने दमदार किरदार को लेकर वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में खूब वाहवाही लूट रही हैं।

देखें, 'सुल्तान' के लिए सलमान अभी से कैसे जमकर बहा रहे हैं पसीना

खैर, ताजा खबर ये है कि प्रियंका चोपड़ा आज रात एक और अमेरिकन टीवी शो में लाइव नजर आने वाली हैं। जी हां, बात कर रहे हैं अमेरिकन लेट-नाइट टॉक शो 'जिमी किमेल लाइव!' की, जिसे जिमी किमेल होस्ट करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर अपने फैंस को इस बारे में सूचित किया है।

इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में टीवी शो 'एक्स्ट्रा' में भी नजर आने के संकेत दिए हैं। वो 'केली एंड माइकल' और 'गुड मॉर्निंग' जैसे टीवी शो में नजर भी आ चुकी हैं। दरअसल, ये सब उनके अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के प्रमाेशन का हिस्सा है। इसमें उन्होंने एलेक्स पैरिश नामक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है। यह शाे भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी पर तीन अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।