विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार गाया फिल्‍म में गाना

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 10 Nov 2014 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 10 Nov 2014 01:15 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने एक अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसके चलते उन्हें अपनी फिल्मों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने एक अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसके चलते उन्हें अपनी फिल्मों में गाना गाने की इजाजत नहीं थी। इस म्यूजिक कंपनी ने प्रियंका के सिंगल्स को प्रोड्यूस किया था।

लेकिन अब प्रियंका ने जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का एक गाना गाया है। एक सूत्र ने बताया, 'प्रियंका ने मैरी कॉम में कुछ लाइनें गाईं थी, जो पूरा गाना नहीं बल्कि एक लोरी थी। अपनी आने वाली फिल्म में उन्होंने एक गाना गाया है जो एंड क्रेडिट का हिस्सा होगा। ये एक मजेदार कंपोजिशन है और उन्हें वो गाकर बहुत मजा आया। उन्होंने पहली बार एक बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना गाया है।'

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने लॉस एंजलिस के लिए रवाना होने से पहले मुंबई में गाना रिकॉर्ड किया। फिल्म के संगीत को शंकर-अहसान-लॉय ने कंपोज किया है। सूत्र ने बताया, 'प्रियंका ने पिछले हफ्ते विदेश जाने से पहले बांद्रा स्टूडियो में एक गाना रिकॉर्ड किया। ये एक सोलो ट्रैक था और बहुत अच्छा निकलकर आया है। प्रियंका और उनके को-स्टार्स के साथ एक वीडियो शूट करने की भी योजना है।'

2005 में प्रियंका ने अपनी फिल्म 'कर्म' का गाना 'तिनका तिनका' गाने का ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि उस वक्त वो अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहती थी।

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा के लिए मुसीबत बन गई इतनी टाइट ड्रेस!

पढ़ेंः दौर अभिनेत्रियों का हैः प्रियंका चोपड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।