विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका की पहली पंजाबी फ़िल्म में सुनाई देगी उनके डैड की आवाज़!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 05:28 PM (IST)

प्रियंका ने बताया कि डॉ. चोपड़ा ने इसे रिकॉर्ड किया था और रिलीज़ करने वाले थे, लेकिन वो बीमार पड़ गए।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपने डैड स्वर्गीय डॉ. अशोक चोपड़ा के बेहद क़रीब थीं। उनकी कलाई पर गुदा 'डैडीज़ लिटिल गर्ल' टैटू उनके जज़्बात बयां करने के लिए काफी है। प्रियंका के डैड भले ही आज उनके साथ नहीं हैं, लेकिन किसी ना किसी बहाने प्रियंका उनकी यादों को ताज़ा करती रहती हैं।

प्रियंका ने अपनी पहली मराठी फ़िल्म वेंटीलेटर में भी अपने डैड को समर्पित करते हुए एक गाना गाया था और अब अपनी पहली पंजाबी होम प्रोडक्शन फ़िल्म सरवन में भी उन्होंने अपने डैड की आवाज़ का प्रयोग किया है। फ़िल्म में गुरू गोविंद सिंह के शबद डाले गए हैं, जिन्हें डॉ. अशोक चोपड़ा ने आवाज़ दी थी। प्रियंका ने बताया कि डॉ. चोपड़ा ने इसे रिकॉर्ड किया था और रिलीज़ करने वाले थे, लेकिन वो बीमार पड़ गए। जब भी मैं इसे सुनती हूं, ऐसा लगता है वो मेरे क़रीब हैं।

इसे भी पढ़ें- अजय और रणदीप के बाद अब इस लड़ाई में कूद पड़े अक्षय कुमार

डॉ. अशोक चोपड़ा की मृत्यु कैंसर की वजह से 2013 में हुई थी। वो इंडियन आर्मी में फिजीशियन थे। सरवन लोहड़ी के त्यौहार पर 13 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को करन गुलियानी लिखा और डायरेक्ट किया है। अमरिंदर गिल लीड रोल में हैं, जबकि प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा इसकी प्रोड्यूसर हैं।

इसे भी पढ़ें- पकड़ा गया करीना कपूर का एकाउंट हैक करने वाला, निकला फोर्स का आदमी