विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बराक ओबामा के साथ डिनर करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 Apr 2016 10:28 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण डिनर में शामिल होने को लेकर निश्चित नहीं थीं, मगर अब ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो इस सप्ताहांत अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करने जा रही हैं। प्रियंका को 'annual White House Correspondents' डिनर के लिए आमंत्रित किया गया था।

टाइगर श्रॉफ ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

प्रियंका ने ट्वीट कर डिनर में शिरकत करने की पुष्टि की है। एक ट्विटर चैट के दौरान फैंस को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'हां, मैं हिस्सा लूंगी।’ प्रियंका इससे पहले अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण डिनर में शामिल होने को लेकर निश्चित नहीं थीं।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबाबा द्वारा शनिवार को होस्ट किए जा रहे डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की अन्य नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

कराची की पत्रकार बनने को सोनाक्षी सिन्हा, 'नूर' में दिखेगा संघर्ष