विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह करोड़ में सात मिनट नाचेंगीं प्रियंका

By Edited By:
Published: Mon, 16 Dec 2013 05:35 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 16 Dec 2013 10:24 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में नंबर वन की होड़ में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नए साल के मौके पर चेन्नई में एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सोनाली जोशी (मिड-डे), मुंबई। बॉलीवुड में नंबर वन की होड़ में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नए साल के मौके पर चेन्नई में एक शो के लिए हामी भर दी है।

प्रियंका चोपड़ा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्रों के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम को होने वाले इस शो में अपनी सात मिनट की प्रस्तुति के लिए प्रियंका ने छह करोड़ रुपये मांगे थे। शो के आयोजक प्रियंका को मुंहमांगी रकम देने को राजी हो गए हैं।

युवाओं के बीच प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए आयोजक किसी भी सूरत में प्रियंका को शो में शामिल करना चाहते थे। इसके लिए वे पिछले कई हफ्तों से प्रियंका के संपर्क में थे। माना जा रहा है कि आयोजक शो के टिकटों से होने वाली कमाई को देखते हुए प्रियंका को मुंहमांगी रकम देने को तैयार हो गए। आयोजकों की मार्केटिंग टीम ने इस कार्यक्रम का प्रमोशन पहले ही शुरू कर दिया था।

प्रियंका के प्रवक्ता ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि प्रियंका ने इससे पहले नए वर्ष की पूर्वसंध्या पर कोई शो नहीं किया है। इस लिहाज से उनके लिए यह बड़ी डील मानी जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।