विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीाराव' के लिए प्रियंका ने पूरी की 'गंगाजल 2' की शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 03:45 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अब तक भोपाल में प्रकाश झा की फिल्‍म 'गंगाजल 2' की शूटिंग में व्‍यस्‍त थीं, मगर अब वो संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' की शूटिंग के लिए वापस मुंबई लौट आई हैं। इस फिल्‍म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अब तक भोपाल में प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग में व्यस्त थीं, मगर अब वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के लिए वापस मुंबई लौट आई हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं।

देखें, नवाज की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का जबरदस्त ट्रेलर

प्रियंका चोपडड़ा ने ट्वीट कर भोपाल से मुंबई वापस लौटने की जानकारी दी है और इसकी वजह भी बताई है। ये रहा उनका पूरा ट्वीट।

आपको बता दें कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज होने वाला है। यह फिल्म ईद के मौके पर 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सलमान खान के फैंस के बीच इस फिल्म को देखने की जो उत्सुकता है, उसका फायदा जरूर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के ट्रेलर को मिलने वाला है।

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में एंट्री मार रही छोटी बहन को चेताया

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 18वीं शताब्दी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रेम कथा पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा उनकी पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं, जबकि दीपिका पादुकोण उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में हैं। वहीं, पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।