विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्‍द बदल जाएगा प्रियंका चोपड़ा का पता...!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 08:52 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा पता जल्‍द ही बदलने वाला है। क्‍योंकि लगता है कि प्रियंका चोपड़ा के नए आशियाने की खोज पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस ने विले पार्ले के सामने जमनाबाई नर्सरी स्कूल के समीप एक प्रॉपर्टी खरीद ली है। हालांकि इसकी कीमत किसी ने नहीं बताई

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पता जल्द ही बदलने वाला है। क्योंकि लगता है कि प्रियंका चोपड़ा के नए आशियाने की खोज पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस ने विले पार्ले के सामने जमनाबाई नर्सरी स्कूल के समीप एक प्रॉपर्टी खरीद ली है। हालांकि इसकी कीमत किसी ने नहीं बताई है।

आजकल जबरदस्त प्रेशर में जी रहे हैं सैफ अली खान!

सूत्र ने बताया, 'प्रियंका इन दिनों यारी रोड (अंधेरी, वेस्ट) पर रह रही हैं। वह अपनी मां और अपने भाई के साथ किसी बड़े स्थान पर जाने की प्लानिंग कर रही थीं। हालांकि उनके पास पहले से ही तीन अपार्टमेंट हैं, मगर उनकी इच्छा थी कि अपने परिवार के लिए बंगला खरीदें। एक साल पहले भी उन्होंने कई सारी प्रॉपर्टी देखी थीं, कई एजेंट्स से बात नहीं की थी। लेकिन उन्हें कोई प्रॉपर्टी पसंद नहीं आई। कुछ महीने पहले ही उनको एक घर पसंद आया है। अगस्त के अंत तक वे यहां पर शिफ्ट हो जाएंगी।'

'बाहुबली' ने 300 करोड़ कमा कर रजनीकांत का तोड़ा रिकॉर्ड

सुनने में आया है कि कर्मयोग बिल्डिंग का पूरा चौथा फ्लोर प्रिंयका का है। इंटीरियर डेकोरेटर फाइनल कर लिया गया है। एक बार यह काम हो जाए। इसके बाद प्रियंका भी वहां शिफ्ट हो जाएंगी। फिलहाल उनको अमेरिका के लिए उड़ान भरनी है। वहां पर उनका एक महीने का शूटिंग शेड्यूल है। एक बार वे वहां से लौट जाएं। इसके बाद अपने भाई और मां के साथ नए घर में वे शिफ्ट हो जाएंगी।' प्रियंका से इस बारे में बात नहीं हो सकी।

आर बाल्की ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया एक खुलासा