विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: माँ की ख़्वाहिश , प्रियंका बेटी ये काम तो जरूर करे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 01:44 PM (IST)

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस पांच अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोडक्शन में जुटा है ...और पढ़ें

Exclusive: माँ की ख़्वाहिश , प्रियंका बेटी ये काम तो जरूर करे
Exclusive: माँ की ख़्वाहिश , प्रियंका बेटी ये काम तो जरूर करे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक झंडे गाड़ रही प्रियंका चोपड़ा ने रीजनल फिल्मों के लिए अपना एक प्रोडक्शन हाउस खोल कर फिल्मों के प्रति अपने पैशन का सबूत तो दे दिया लेकिन उनकी माँ को लगता है कि प्रियंका को अब डायरेक्शन भी करना चाहिए।

प्रियंका के बैनर पर्पल पेबल्स का काम उनकी माँ मधु चोपड़ा ही संभालती हैं। जागरण डॉट कॉम से हुई एक ख़ास बातचीत में मधु चोपड़ा ने प्रियंका को लेकर अपने दिल की एक ख़्वाहिश है। और वो शादी से नहीं फिल्मों से जुडी है। मधु चोपड़ा ने बताया कि उनकी दिली इच्छा है कि प्रियंका चोपड़ा एक दिन फिल्म का निर्देशन करें। इसके पीछे मधु चोपड़ा ने कारण दिया। बताया कि प्रियंका भले ही प्रोडक्शन के काम में कभी सीधा हस्तक्षेप नहीं करती लेकिन उसकी हर काम पर बारीक नज़र होती है। वो खुद एक सफल अभिनेत्री हैं तो उन्हें विषय की अच्छी समझ है। ऐसे में अगर प्रियंका चोपड़ा फिल्म का निर्देशन करें तो वो फिल्म निश्चित तौर पर काफी अच्छी बनेगी।

आमिर खान से इस एक्ट्रेस की डिमांड: मुझे दे दो ये वाला काम

इस मौके पर मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि प्रियंका चोपड़ा जल्द अपने बैनर की फिल्म में काम करती नज़र आ सकती है लेकिन उसके लिए बस एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतज़ार है। मधु चोपड़ा के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा सिनेमा से जुड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को काम का मौका दे सकती हैं बशर्ते उसमें टैलेंट, ईमानदारी और जुनून होना चाहिए।

इस होली पर नीतू चंद्रा का रंगीन नज़राना , वीडियो देखिए

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस पांच अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोडक्शन में जुटा है जिसमें उनकी दूसरी मराठी फिल्म काय रे रास्कला भी शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।